13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik: 16 साल की ट्रेनी नर्स से डॉक्टर ने किया बलात्कार, अस्पताल के अंदर ही बहाना बनाकर किया गंदा काम

Maharashtra Nashik: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) समेत कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 13, 2022

minor_girl_rape_jabalpur.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले (Nashik News) में एक वरिष्ठ डॉक्टर पर नाबालिग ट्रेनी नर्स से दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगा है। नासिक शहर पुलिस ने 16 वर्षीय ट्रेनी नर्स से बलात्कार के आरोप में अस्पताल चलाने वाले बीएएमएस (BAMS) डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी डॉक्टर को शहर की एक कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) समेत कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़े-Thane: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी महिला गिरफ्तार

नाबालिग ने अपनी शिकायत में कहा है कि डॉक्टर शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे शरीर में दर्द होने के बहाने उसके कमरे में आया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी। उसने कथित तौर पर पीड़िता से घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। हालांकि, अगले दिन लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख (Sohail Shaikh) ने कहा कि लड़की एक महीने पहले ही ट्रेनी नर्स के तौर पर अस्पताल में आई थी। अस्पताल में एक और लड़की थी, लेकिन वह घटना के समय ड्यूटी पर थी। पुलिस ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। पीड़िता नासिक जिले के एक आदिवासी तालुका (Tribal Taluka) की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।