
आगरा से बीना तक 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, दुर्घटनाएं रोकने ट्रैक के दोनों ओर बनेगी दीवार
Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरफा प्यार करने वाले युवक ने 19 साल की लड़की का उसके माता-पिता के सामने अपहरण कर लिया। इस हैरान कर देने वाली घटना से आहत होकर माता-पिता ने अपनी जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक, लड़की के अपहरण के घंटेभर के अंदर ही उसके माता-पिता ने ट्रेन के नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संदिग्ध अपहरणकर्ता समाधान झनकर और उसके साथियों के खिलाफ देर रात अपहरण व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। यह भी पढ़े-Thane: 17 वर्षीय लड़की को घर में खींचकर युवक ने किया दुष्कर्म, वाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, आरोपी समाधान झनकर 19 वर्षीय युवती से एकतरफा प्यार करता था। इस वजह से वह बार-बार उसपर शादी करने का दबाव बना रहा था। रविवार दोपहर करीब 1 बजे युवती अपने माता-पिता के साथ दोपहिया वाहन से कही जा रही थी, तभी नासिक के घोटी-पांढुर्ली हाईवे पर चौपहिया वाहन से आए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया।
इस दौरान विरोध करने पर लड़की के माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अपनी बेटी के अपहरण से परेशान माता-पिता ने वारदात के एक घंटे के अंदर ही भगूर नानेगाव रेलवे ट्रैक पर गोदान एक्सप्रेस के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।
लड़की के माता-पिता दोपहर में देवलाली कैंप रेलवे स्टेशन परिसर में गए। और रेलवे लाइन पर पोल नंबर 180/01 और 180/03 के बीच दोपहर करीब ढाई बजे गोदान एक्सप्रेस के आगे कूद गए। इस घटना की सूचना जैसे ही नासिक रोड रेलवे पुलिस को मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस मामले में पीड़ित लड़की के मामा की तहरीर पर सिन्नर थाने में रविवार की देर रात लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी समाधान झनकर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत लड़की और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
Published on:
29 May 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
