9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik: हत्या या हादसा? इगतपुरी में जली हुई कार के अंदर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra Nashik News: कार घोटी (Ghoti) इलाके के अंबेडवाड़ी गांव में एक सुनसान जगह पर घोटी में भवाली की ओर जाने वाली सड़क पर मिली थी। पुलिस का मानना है कि किसी ने कार और अंदर बैठे व्यक्ति को रात में आग के हवाले कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 31, 2022

Nagpur Mass Suicide Husband Wife Son Died

पत्नी-बेटे को होटल में लंच कराने के बहाने ले गया सुनसान जगह और कार में लगाई आग

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी तालुका (Igatpuri Taluka) में एक जली हुई कार के अंदर जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर को सूचना मिलने के तुरंत बाद नासिक ग्रामीण पुलिस (Nashik Police) पंचनामा करने के लिए मौके पर पहुंची और कार और उसके अंदर मृत व्यक्ति की जांच पड़ताल की।

नासिक ग्रामीण पुलिस के एसपी सचिन पाटिल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा “जले हुए शरीर और कार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।" यह भी पढ़े-Thane: तलवार और चाकुओं से लैस 7 चोरों ने लूटा पुजारी का घर, 43 लाख रुपये का सोना और नकदी गायब

कार घोटी (Ghoti) इलाके के अंबेडवाड़ी गांव में एक सुनसान जगह पर घोटी में भवाली की ओर जाने वाली सड़क पर मिली थी। पुलिस का मानना है कि सोमवार से मंगलवार की रात के बीच किसी ने कार और अंदर बैठे व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरह से जल चुकी है, यहां तक की कार की कंपनी तक का पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि वे निश्चित रूप से जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करेंगे।