9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टिंग छोड़ देंगे अर्जुन कपूर? क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस को लगा झटका, बोले- एंडिंग स्वीकार कर लेनी चाहिए

Arjun Kapoor Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Arjun Kapoor Cryptic Post

Arjun Kapoor Cryptic Post (सोर्स- एक्स)

Arjun Kapoor Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर साझा की गई एक भावुक पोस्ट है। अभिनेता की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी ने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि कहीं अर्जुन कपूर एक्टिंग या बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा तो नहीं कह रहे।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर (Arjun Kapoor Cryptic Post)

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसा मैसेज साझा किया, जिसमें जीवन के आखिर में और उसे स्वीकार करने की बात कही गई थी। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट के पीछे का कोई संदर्भ नहीं दिया, लेकिन उनके शब्दों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर अभिनेता किसी डिप्रेशन से तो नहीं गुजर रहे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आते ही यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने चिंता जताई कि शायद अभिनेता किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने उनके करियर और निजी जीवन से इसे जोड़कर कयास लगाने शुरू कर दिए। कई फैंस ने कमेंट करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की कामना भी की।

ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन कपूर की किसी पोस्ट ने उनके चाहने वालों को भावुक किया हो। इससे पहले भी इस साल फरवरी में अपनी मां के जन्मदिन पर साझा की गई एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा था। उस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के हालिया संघर्षों का जिक्र किया था, जिसे पढ़कर उनके प्रशंसकों ने उनके प्रति चिंता जाहिर की थी।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अगर अर्जुन कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय सफर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की कोशिश की है। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। उनकी पिछली फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी दर्शकों के बीच खास असर नहीं छोड़ सकी, जिसके बाद से उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं।

इसी बीच उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर भी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म की स्टारकास्ट में बदलाव के कारण प्रोजेक्ट फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। ऐसे में अभिनेता के करियर को लेकर भी फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग