3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Trimbakeshwar: आखिरी श्रावण सोमवार पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भारी बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Trimbakeshwar Temple: त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर नासिक पुलिस नजर रखेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 21, 2022

Trimbakeshwar Jyotirling Mandir

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में मुस्लिम समूह ने की घुसने की कोशिश

Nashik Trimbakeshwar Temple: साल का आखिरी श्रावण सोमवार कल (22 अगस्त) है. जिसके मद्देनजर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar News) में नासिक पुलिस (Nashik Police) ने भारी बंदोबस्त किये है। श्रावण के चौथे सोमवार के चलते भगवान शिव (Lord Shiva) के दर्शन के लिए त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

इस दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर नासिक ग्रामीण पुलिस नजर रखेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह भी पढ़े-Pune: किसान ने मंडी में बेचीं 17 बोरी फूलगोभी, हाथ में मिले सिर्फ 9.5 रुपए, गुस्से में उठाया यह कदम

त्र्यंबकेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों (Jyotirlinga Temple) में से एक है। त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने बताया कि श्रावण के पवित्र महीने के सोमवार के दिन देशभर से पर्यटक यहां पहुंचते है और भारी भीड़ होती है। एक अधिकारी ने कहा कि वैसे तो त्र्यंबकेश्वर में भक्तों का आना-जाना वर्षभर होता है, लेकिन श्रावण सोमवार के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने आते है, जिसके चलते भारी पुलिस बंदोबस्त करना पड़ता है।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पिछले तीन श्रावण सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जबकि 22 अगस्त को अंतिम श्रावण सोमवार को और भी अधिक भीड़ होने की आशंका है।

एसपी सचिन पाटिल सहित ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने त्र्यंबकेश्वर पुलिस को सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि दर्शन करने आये भक्तों के बीच व्यवस्था बनी रहे।

Story Loader