17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik News: ट्रक ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, मरकर भी बचा ली कई लोगों की जिंदगी

महाराष्ट्र के नासिक में एक 24 साल के ड्राइवर अविनाश पाल की मुंबई-नासिक हाईवे पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। लेकिन इस ड्राइवर की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल जैसे ही अविनाश को दिल का दौरा पड़ा, उन्होंने फौरन ट्रक को रोक दिया और इस तरह से एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया।

less than 1 minute read
Google source verification
nashik_truck.jpg

Nashik Truck

मुंबई-नासिक हाइवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ हैं। दिवे गांव के पास एक ट्रक चालक को उस वक़्त हार्ट अटैक आया, जब वह ट्रक चला रहा था। मरने से पहले ट्रक चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 24 साल के इस ट्रक चालक ने मौत से ठीक पहले ट्रक रोक दिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला ट्रक चालक अविनाश पाल गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे मुंबई-नासिक हाइवे से होते हुए नासिक की ओर जा रहा था।

अविनाश पाल दिवे गांव के पास पहुंचा ही था कि उसे हार्ट अटैक गया। यह घटना इतनी जल्दी हुआ कि अविनाश को इतना समय भी नहीं मिला कि वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा करके अपनी बिगड़ती तबियत के बारे में किसी से बता पाता। यह भी पढ़े: Pune News: दिवाली के मौके पर पुणे में बनी स्पेशल मिठाई, दाम जानकर हो जाएंगे हैरान; जानें क्या है खासियत

हालांकि अविनाश पाल की समझदारी की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। अविनाश पाल ने हार्ट अटैक आते ही और मौत से ठीक पहले ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इससे ट्रक दूसरी गाड़ियों से नहीं टकराया और बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, बीच सड़क पर ट्रक रोकने से ट्रैफिक जाम लग गया था।

बता दें कि अविनाश पाल की मौत के बाद उसका सिर ड्राइविंग केबिन से बाहर की ओर लटक गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही यातायात विभाग के पीएसआई सचिन खताल पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अविनाश पाल को बाहर निकालकर ऑटो से उसे मानकोली स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।