8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार ने चार बाइक सवारों को रोंदा; दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी न किसी हिस्से से लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच नासिक जिले में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
 road accident in  odisha

road accident in odisha

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा कार और बाइक के बीच टक्कर होने से हुआ है। दरअसल कार ने चार बाइक सवारों को रोंदा है। खबर है कि कार चालक के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ है।

राज्य के नागपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नागपुर के सक्करदरा फ्लाईओवर पर यह एक्सीडेंट हुआ है। जहां कार चालक ने पीछे से चार बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-Lalbaugcha Raja Visarjan: लालबाग के राजा पर भक्तों ने दिखाई अपार श्रद्धा, 8 करोड़ पहुंचेंगी दान पेटी की रकम!

वहीं जानकारी सामने आ रही है कि कार चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा है। अनुमान है कि तेज रफ्तार कार के नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में दोपहिया वाहन के साथ कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

दरअसल नागपुर के सक्करदरा ब्रिज पर पुल पार कर रहे चार दोपहिया वाहनों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार मौके पर ही कुचल दिए गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।