
प्रतीकात्मक फोटो
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला पर नाबालिग लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे है। इस संबंध में ठाणे के कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में पीड़ित की मां द्वारा यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ठाणे जिले की पुलिस ने सोमवार को 16 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता लड़के की मां ने बताया कि आरोपी महिला उसके एक रिश्तेदार की पड़ोसन है। यह भी पढ़े-पुणे: नाबालिग छात्राओं के साथ स्पोर्ट्स टीचर करता था गंदी हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी महिला नासिक (Nashik News) में रहती है और वह पीड़ित के रिश्तेदार की पड़ोसी है। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं। लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि महिला उसके बेटे से मिलने के लिए अक्सर मुंबई आती थी.
कोलसेवाडी थाने के एक अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि यह वारदात 2019 से दिसंबर 2022 के बीच की है। महिला मुंबई आती थी और लड़के से मिलती थी। इस दौरान वह कथित तौर पर नाबालिग को शराब पिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाती थी। शिकायत के मुताबिक, लड़का स्कूल न जाकर महिला से मिलने जाता था। इसलिए नाबालिग के घर वालों को लंबे समय तक इसकी भनक तक नहीं लगी।
पीड़ित लड़के की मां ने आरोप लगाया है कि महिला उनके बेटे को आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़के की मां को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उनकी शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम (POSCO Act) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published on:
30 Jan 2023 05:39 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
