14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navi Mumbai Crime: पनवेल में बुजुर्ग की हत्या से हडकंप, नदी में तैरती मिली लाश; जानें मामला

नवी मुंबई के पनवेल में एक बुजुर्ग की हत्या से हडकंप मच गया है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला-

less than 1 minute read
Google source verification
Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Navi Mumbai Crime: नवी मुंबई के पनवेल में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। यह वाकया पोयंजे गांव से सामने आया है। बुजुर्ग की लाश नदी में तैरती हुई मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ज्ञात हो कि पनवेल तालुका के पोयंजे गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव नदी में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे शव को देखकर गांव के पाटिल व सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस और ग्राम के पंचों ने शव की शिनाख्त की। लाश की पहचान 72 वर्षीय पांडुरंग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें-Pune News: पुणे में सेना के जवान के घर से लाखों की चोरी से हडकंप, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पांडुरंग के सिर पर चार जगह चोट के निशान दिखाई दिए हैं जिसके कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पांडुरंग के शव को पोस्टमार्टम के लिए पनवेल के उपजिला अस्पताल भेजा गया है। पांडुरंग घर से दूर अपने फार्महाउस में रहते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पांडुरंग रविवार रात पाली बुद्रुक गांव जाने वाली सड़क पर कैसे पहुंचे।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में पुरानी रंजिश के कारण एक 22 साल की युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान तुषार वाघ के रूप में हुई है। इस मामले में वडाला ट्रक टर्मिनल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग