15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navi Mumbai: चर्च में 3 लड़कियों के यौन उत्पीड़न से हड़कंप, पादरी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Navi Mumbai Crime News: ठाणे महिला एवं बाल विकास विभाग को बेथेल गॉस्पेल चैरिटेबल ट्रस्ट के चर्च में बच्चों, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 05, 2022

Gang selling girls by kidnapping caught from Gujarat and MP

लड़कियों को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह को गुजरात और एमपी से पकड़ा गया

Navi Mumbai Seawoods Crime News: नवी मुंबई (Navi Mumbai News) के सीवुड स्थित बेथेल गॉस्पेल चैरिटेबल ट्रस्ट चर्च में तीन नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने एक माह पूर्व इस चर्च से जुड़े अनाधिकृत आश्रम स्कूल में छापेमारी कर 45 लड़के-लड़कियों को वहां से छुड़ाया था। इनमें से तीन नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप के बाद पादरी राजकुमार येसुदासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला एवं बाल विकास बोर्ड के अधिकारियों द्वारा सभी बच्चों की काउंसलिंग के बाद तीन लड़कियों ने यौन शोषण होने की बात कबूल की है। जिसके बाद इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी रामकृष्ण रेड्डी ने एनआरआई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआरआई पुलिस ने पादरी येसुदासन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़े-Kolhapur: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, पंचगंगा नदी में बहा युवक, कलेक्टर के बैन का भी नहीं हुआ असर

इस बीच घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और अब परिजन आश्रम के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आम जनता भी मांग कर रही है कि मामले की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जांच में पता चला है कि 12 से 14 साल की उम्र की तीन लड़कियों का यौन शोषण किया गया है। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें कई बार नशीली चीजें देकर सुलाया जाता है। इनमें से एक लड़की का गर्भपात होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पीड़ित को लड़कियों को माता-पिता से भी मिलने नहीं दिया जाता था।

ठाणे महिला एवं बाल विकास विभाग को बेथेल गॉस्पेल चैरिटेबल ट्रस्ट के चर्च में बच्चों, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 45 बच्चों को छुड़ाया था। इन सभी को उल्हासनगर के सरकारी बाल गृह में रखा गया है।