30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ इसी साल, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब उतरेगी पहली फ्लाइट

Navi Mumbai Airport: बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी 2024 में होने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 12, 2024

airport_mumbai.jpg

नवी मुंबई एयरपोर्ट (File)

Mumbai News: महाराष्ट्र के विकास में आज से एक नए युग की शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज का शुभारंभ किया। 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना छह लेन वाला यह ब्रिज 21.8 किमी लंबा है। एमटीएचएल ब्रिज से मुंबई से नवी मुंबई 15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। जबकि इससे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी मिनटों में पूरी होगी। इसी बीच एक और अच्छी खबर आई है। बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी 2024 में होने वाला है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस साल नवंबर या दिसंबर से चालू हो जाएगा। यह एयरपोर्ट नवी मुंबई के बड़े विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। सिंधिया ने यह भी कहा कि वह शुक्रवार और शनिवार को कोल्हापुर, पुणे और नवी मुंबई में एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़े-MTHL: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से हर दिन गुजरेगी 70 हजार गाड़ियां, जानें किसके लिए कितना होगा टोल

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सिंधिया ने कहा, यह देश मुंबई को नवी मुंबई से जुड़ता हुआ देखने के लिए पिछले 60 वर्ष से इंतजार कर रहा था और पीएम मोदी ने आज मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) से लोगों के सपनों को साकार कर दिया हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट से नवंबर या दिसंबर तक विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट पर पहली उड़ान नवंबर या दिसंबर में उतरेगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री घोषणा की कि अगले 10 से 15 वर्ष में भारत के कम से कम 10 शहरों में दो-दो एयरपोर्ट होंगे। इस दिशा में काम जारी है।