17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navi Mumbai News: अवैध संबंधो के चलते पति ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस ने ऐसे सुलझाया हत्या का केस

नवी मुंबई के पनवेल में एक 29 साल की महिला की हत्या का केस पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि इस केस में पुलिस ने मृतक के पति और उसकी प्रेमिका सहित सभी किलर्स को अरेस्ट कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला-

2 min read
Google source verification
Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई के पनवेल में एक महिला की हत्या का मामला पिछले सप्ताह ही सामने आया था। इस मामले को अब पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार पति ने अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवाई है। इस केस में पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नवी मुंबई में एक पति ने अवैध संबंधो के कारण अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या करा दी। इस वारदात में पति का साथ उसकी प्रेमिका ने दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कॉन्ट्रैक्ट किलर को खोजा और उन्हें 5 लाख की सुपारी दी। इस केस में आरोपी पति देवेंद्र सिंह रावत, प्रेमिका निकिता माटकर सहित सभी आरोपियों को धरदबोचा गया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai Crime News: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

गौर हो कि यह पूरी घटना पनवेल में स्टेशन के बाहर 15 सितंबर को घटी थी। मृतका का नाम प्रियंका रावत (29) है। दरअसल स्टेशन के बाहर डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव प्रियंका रावत को गले पर धारदार हथियार से तीन लोगों ने अटैक कर हत्या की थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस को जांच में मृतका के पति के अकाउंट से दो लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांसजेक्शन मिले और प्रेमिका के कंप्यूटर से गूगल और फेसबुक पर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की सर्च से जुड़ी जानकारियां मिली। जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक दूसरे को साल 2020 से जानते थे। लेकिन इसी साल रिलेशनशिप में आए। जिसके बाद दोनों ने एक मंदिर में जाकर शादी की। इसकी जानकारी प्रियंका को लग गई। जिसके बाद दोनों के बीच रोजाना विवाद होने लगा। प्रियंका ने निकिता को अपने पति से दूर रहने की धमकी भी दी। जिसके बाद दोनों ने प्रियंका को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रैक्ट किलर की तलाश करने लगे। फिर यह डील पांच लाख रुपये में तय हुई। लेकिन पुलिस ने यह केस सुलझाते हुए सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।