
CIDCO
सिडको ने आम आदमी को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सिडको ने 7849 किफायती आवास लॉटरी (सिडको हाउसिंग लॉटरी) की घोषणा की है। ये घर नवी मुंबई एयरपोर्ट इलाके के पास स्थित हैं। सिडको द्वारा घोषित इस लॉटरी से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी फायदा मिलेगा। दिवाली के अवसर पर सिडको ने हाउस लॉटरी की घोषणा की। इन मकानों की लॉटरी के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सिडको की इस लॉटरी के जरिए आम लोग नवी मुंबई में घर खरीदने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।
सिडको द्वारा घोषित लॉटरी के 7849 घर नवी मुंबई के उल्वे नोड में खारकोपर ईस्ट 2, ए2बी और पी3, बामंडोंगरी में स्थित हैं। घर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नेरुल-उरण रेलवे लाइन के पास है। जहां मुंबई में मकानों की कीमतें रोज बढ़ रही हैं, वहीं आसपास के शहरों में भी मकानों की कीमतें पहुंच से बाहर हो गई हैं। इसीलिए आम नागरिकों के लिए एक घर खरीदना मुश्किल हो रहा है। आम लोगों के सपने को पूरा करने के लिए सिडको ने दिवाली के अवसर पर बड़ा एलान किया है। एक तरह से यह लोगों के लिए सिडको का बड़ा तोहफा है। यह भी पढ़े: Mumbai News: युवती को 'आइटम' बोलना युवक को पड़ा महंगा, कोर्ट ने सुनाई डेढ़ साल की सजा
सिडको द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नवनिर्मित आवास परिसर में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं होंगी। आवास परिसरों के क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल आदि सुविधाएं भी उपलब्ध होने जा रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय सीमा तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा 2 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फ्लैट उपलब्ध होंगे।
सिडको नवी मुंबई और पनवेल क्षेत्र में एक लाख घर उपलब्ध कराएगा और अब तक सिडको द्वारा लगभग 25 हजार घर बेचे जा चुके हैं। गणेशोत्सव के दौरान भी सिडको ने 4 हजार 158 घरों और 245 व्यावसायिक भूखंडों की लॉटरी की घोषणा की थी। द्रोणागिरी, कलंबोली, तलोजा और खारघर नोड्स में सिडको हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में 4158 घरों की लॉटरी। इनमें से 403 आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित थे। जबकि शेष 3754 मकान सामान्य वर्ग के लिए उपलब्ध थे।
Updated on:
24 Oct 2022 02:09 pm
Published on:
24 Oct 2022 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
