
नवी मुंबई के उरण में 10 करोड़ रुपये के साथ 2 गिरफ्तार
Chit-Fund Schemes Fraud: महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai News) ने 50 दिनों में 40 फीसदी रिटर्न का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 19 करोड़ रुपये बरामद किये गए है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने अधिक लाभ देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी निजी वाहन से 10 करोड़ रुपये की 'बेहिसाब' नकदी ले जा रहे, तभी उरण पुलिस (Uran) ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सतीश गावंड (32) और शशिकांत गावंड (34) के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी उरण के पिरकोन गांव (Pirkon Village) के रहने वाले हैं। यह भी पढ़े-Mumbai: नाबालिग को 'आजा आजा' कहना भी यौन उत्पीड़न, कोर्ट ने सुनाई सजा
डीसीपी (DCP) पंकज दहाणे ने बताया, "यह लोगों को उनके पैसों पर अधिक लाभ देने के बहाने ठगी करते थे। इनके पास से लगभग 10 करोड़ रुपए नकद और खातों से करीब 9 करोड़ रुपए ज़ब्त किए हैं।"
उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि सतीश उरण निवासियों को 50 दिनों के लिए कम से कम एक लाख रुपये का निवेश करने पर 40 फीसदी ब्याज देने का लालच दे रहा था। चूंकि ऐसी चिट-फंड योजनाएं (Chit-Fund Schemes) अवैध हैं और निवेशकों को ठगे जाने की संभावना होती है. हमने ग्रामीणों के साथ एक जागरूकता बैठक की और प्रभावित लोगों से पुलिस शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया।
अधिकारी ने कहा कि इस दौरान कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर ठगी का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि 40-50 दिनों में 30-40% रिटर्न देने के नाम पर आरोपियों ने लोगों से ठगी की। उनपर आईपीसी (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके पास से अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये नकद और उनके बैंक खातों से लगभग 9 करोड़ रुपये बरामद हुए है। आगे की जांच चल रही है।
Published on:
19 Feb 2023 05:48 pm
