
Lockdown भाजपा नगरसेवक सहित 17 लोगो का पारसिक हिल पर मॉर्निंग वॉक, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
मुंबई . कोरोना महामारी रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन घोषित किया है | इसके बावजूद कुछ लोगो द्वारा इसे नजर अंदाज किया जा रहा है | लॉक डाउन का उल्लंघन कर नवी मुंबई के बेलापुर स्थित पारसिक हिल पर मोर्निग वॉक के लिए गए 17 लोगो के खिलाफ सीबीडी बेलापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | इसमे भाजपा नगरसेवक और नवी मुंबई मनपा के सभागृह नेता रविंद्र इथापे का भी समावेश है | पनवेल के भाजपा नगरसेवक द्वारा जन्मदिन पार्टी के बाद अब नेरुल के भाजपा नगरसेवक का मोर्निग वॉक विवाद सामने आया है |
नवी मुंबई में दिन पर दिन कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है | इसके कारण शहर के कई भागो को सिल करने के साथ ही एपीएमसी मार्केट भी बंद कर दिया गया है | इसके साथ ही शाम पांच बजे के बाद शहर के सभी किराना दुकानों का शटर डाउन किया जा रहा है | इसके साथ ही नागरिको को घर में ही रहने का आवाहन महानगर पालिका और पुलिस के तरफ से किया जा रहा है | इसके बावजूद रविवार को 17 लोग बेलापुर स्थित पारसिक हिल पर मॉर्निंग वॉक करने पहुंच गए | इन लोगो में भाजपा नगरसेवक और सभागृह नेता रविंद्र इथापे का भी समावेश था | इस मॉर्निंग वॉक की जानकारी सीबीडी बेलापुर पुलिस को होते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनकर मोहिते और टीम तुरंत पारसिक हिल पर पहुंच कर सभी लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन लाए | इसके बाद इन सभी लोगो के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है |
Published on:
13 Apr 2020 04:11 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
