2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: युवक ने नाबालिग से की दोस्ती, फिर रेप, गर्भवती होने पर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

Navi Mumbai Govandi Crime: नाबालिग लड़की से आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 03, 2023

rape_in_mumbai.jpg

File Photo

Mumbai Crime: मुंबई के करीब नवी मुंबई शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की से कथित तौर पर एक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उसे जान देने पर मजबूर किया। पुलिस ने रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करता है।

पुलिस ने गोवंडी इलाके से शुक्रवार को आरोपी को 17 वर्षीय लड़की के साथ बार-बार बलात्कार करने, उसे गर्भवती करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को 5 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। यह भी पढ़े-छोटा भाई करता था पीछा, शिकायत करने गई छात्रा से बड़े भाई ने किया रेप, पुणे में सनसनीखेज वारदात

कोपरखैरणे थाने (Koparkhairane) के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मुंबई के गोवंडी इलाके (Govandi News) से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 305 (नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने), 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी ने कथित तौर पर यह जानते हुए भी कि पीड़िता नाबालिग, उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाये और जब वह गर्भवती हो गयी तो उससे पीछा छुड़ाने लगा। बाद में तनाव में आकर लड़की ने 28 नवंबर को अपने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader