12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2022: मुंबई में देर रात तक गरबा खेलने वालों के लिए ‘गुड न्यूज’, नवरात्रि के लिए बेस्ट चलाएगा 26 अतिरिक्त बसें

नवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुए बेस्ट ने यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। दरअसल बेस्ट नवरात्रि के अवसर पर कई रूट्स पर अतिरिक्क बसें चलाने का फैसला किया है। इससे अब लोग देर रात तक भी गरबे का आनंद ले सकते है। पढ़े पूरी खबर।

less than 1 minute read
Google source verification
best_bus.jpg

BEST Bus

मुंबई में नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। वहीं यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए बेस्ट (BEST) ने अतिरिक्त बसें चलाने का एलान किया है। बेस्ट के मुताबिक, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 26 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बेस्ट ने अतिरिक्त हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस सेवाओं का एलान गरबा और देवी दर्शन के लिए शहर में घूमने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया है। जिससे इन भक्तों को रात में कोई दिक्कत ना हो।

अपने बयान में बेस्ट ने कहा है कि ओपन डेक बस सुविधा शाम के समय से आधी रात तक या यातायात बंद होने तक संचालित की जाएंगी। इसका मतलब अब देर रात कर गरबा या नवरात्रि प्रोग्राम में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह भी पढ़ें: Mumbai News: 2030 तक मुंबई वर्ल्ड के 20 सबसे अमीर शहरों में होगा शामिल, ग्लोबल सिटिजन रिपोर्ट का दावा

बेस्ट की एक्स्ट्रा बसों की सेवाएं यहां होंगी संचालित

गेट वे ऑफ इंडिया और जुहू बीच वाया महर्षि कर्वे रोड
तारदेव, हाजी अली
वर्ली सी फेस
बांद्रा एसवी रोड
लिंकिंग रोड
जुहू तारा रोड से जुहू बीच तक।

दूसरा रूट यहां से यहां तक होगा संचालित: बता दें कि एसी बसों का दूसरा रूट जुहू बीच और गोराई डिपो के बीच जुहू बस स्टेशन, मीठीबाई कॉलेज, जेवीपीडी न्यू लिंक रोड, मिठचौकी, ओरीम चर्च, एसवी रोड, बोरीवली स्टेशन, गोराई डिपो के बीच संचालित किया जाएगा। बेस्ट ने बताया है कि ओपन डेक सर्विस के लिए बस का किराया 50/- रुपये और एसी बस का किराया 60/- रुपये तय किया गया है। सभी भक्तों से अपील है कि इन बस सेवा की सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।