28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव के नतीजों पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बात

Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजें आज आ जाएंगे। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने 103 सीटें जीत ली हैं और 53 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर जीत पाई है और 8 सीटों पर आगे चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 8 Dec 2022, 7:11 PM IST

sharad_pawarr.jpg

Sharad Pawar

Gujarat Results 2022: गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का नतीजा अपेक्षा के अनुरूप ही आए हैं, लेकिन यह देश का मिजाज नहीं झलकाते। गुजरात विधानसभा इलेक्शन के लिए को हो रही मतगणना में बीजेपी 182 सीटों में से 93 सीटों पर जीत और 64 सीटों पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है।

एनसीपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि गुजरात इलेक्शन अपेक्षा के अनुरूप आए क्योंकि एक राज्य स्पेशल के लिए सत्ता के पूरे तंत्र को लगा दिया गया और परियोजनाएं वहां भेज दी गई। शरद पवार ने आगे कहा कि गुजरात इलेक्शन के नतीजें देश का मिजाज नहीं बताते। दिल्ली में नगर निगम और हिमाचल प्रदेश विधानसभा इलेक्शन के परिणाम से यह साबित हो गया है, जहां बीजेपी हार गई। यह भी पढ़े: पुणे में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के साथ की धोखाधड़ी, बैंक अकाउंट से निकालें लाखों रुपए

बता दें कि जहां एक तरफ गुजरात में बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ अग्रसर है वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस ने कुल 68 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें जीत ली हैं जबकि वह 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी अब तक 16 सीटों पर जीत चुकी है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। सब मिलाकर हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला जारी है।

अभी तक की स्थिति में यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है कि आखिर हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। वहीं कल आए दिल्ली नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 साल से नगर निगम पर काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।