मुंबई

पुणे में सुप्रिया सुले के करीबी NCP नेता की निर्मम हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Pune Mehboob Pansare Murder: मेहबूब पानसरे एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के करीबी बताये जाते है। स्थानीय स्तर पर पार्टी में उनका अच्छा प्रभाव था।

less than 1 minute read
Jul 09, 2023
पुणे में NCP नेता मेहबूब पानसरे की हत्या, 2 अरेस्ट

Mehboob Pansare Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के जेजुरी (Jejuri) में कारोबारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता मेहबूब पानसरे (Mehboob Pansare) की निर्मम हत्या कर दी गई। एनसीपी के पूर्व नगरसेवक पानसरे की जमीन विवाद के चलते हत्या की गई। पुणे पुलिस की एक टीम ने आज उनके हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, जेजुरी नगरपालिका परिषद के पूर्व नगरसेवक मेहबूब पानसरे (52) की शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे जेजुरी में पांच लोगों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी। हमलावरों ने पानसरे के साथ मौजूद तीन अन्य लोगों पर भी हमला किया। जेजुरी पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह पानसरे और पांच हमलावरों के बीच का भूमि विवाद है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में मानवता शर्मसार! विरार में अस्पताल के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव

पुलिस के मुताबिक पानसरे के पास जेजुरी में खेती की जमीन है। वह और उनके तीन सहयोगी वहीँ गए थे जहां उनपर कोयते और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुलिस टीम ने वनीस प्रह्लाद परदेशी और महादेव विठ्ठल गुरव उर्फ काका परदेशी को गिरफ्तार किया हैं। जबकि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

मेहबूब पानसरे एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के करीबी बताये जाते है। स्थानीय स्तर पर पार्टी में उनका अच्छा प्रभाव था। पानसरे धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। उनकी पत्नी भी नगरपालिका परिषद की पूर्व पार्षद थीं। इस वजह से घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Published on:
09 Jul 2023 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर