
उद्धव गुट ने नितिन गडकरी को दिया बड़ा ऑफर
Nitin Gadkari in IIT mumbai: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। आईआईटी मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों के साथ दिल्ली में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। अपने संबोधित में गडकरी ने कहा “दिल्ली में मौका मिलने पर मैं कई लोगों से मिला। मैंने दिल्ली में किसी से कहा कि दिल्ली का पानी अच्छा नहीं है, महाराष्ट्र का पानी बहुत अच्छा है। दिल्ली में बहुत होशियारी से काम करना होता है।“
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने आगे कहा, दिल्ली में जिन्हें मैं बड़ा समझता था, वे बड़े नहीं थे, बल्कि जिन्हें मैंने छोटा समझा था, वे बहुत बड़े निकले। गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सकारात्मकता, निर्णय लेने की क्षमता और पारदर्शिता की जरूरत है। यह भी पढ़े-Nitin Gadkari: किसी का इस्तेमाल कर फेंको मत... अपने बयान को लेकर फिर सुर्खियों में आए नितिन गडकरी
उन्होंने कहा, “अहंकार अक्सर मैनेजमेंट स्तर पर समस्याएं पैदा करता है। रिश्ता कैसा होना चाहिए यह हर जगह अहम मुद्दा है।“ गडकरी ने यह भी कहा कि देखें कि हम क्या आयात करते हैं। उसका विकल्प ढूंढो, इस पर शोध करो, बहुत फायदा होगा. गडकरी ने बताया कि मैं पेट्रोल-डीजल से छुटकारा पाना चाहता हूं, जो एक बेहद कठिन संकल्प है।
उल्लेखनीय है कि सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में सुबह 9.15 बजे घंटी बजाकर एनएचएआई इन्व-आईटी अपरिवर्तनीय डिंबेचरों को सूचीबद्ध करने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में 26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और कई अन्य परियोजनायें शुरू होने वाली हैं, जो अधिक से अधिक निवेश अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वे अवसंरचना परियोजनाओं को समर्थन देना जारी रखें, ताकि देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाये जाने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना पूर्ण हो सके।
Published on:
29 Oct 2022 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
