6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना के लिए 18 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, नगर निगम का कामकाज ठप

Maharashtra Government Employee Strike: पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में राज्य सरकार के कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी डॉक्टर्स आज हड़ताल पर चले गए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 14, 2023

maharashtra_mumbai_thane_doctor_strike.gif

महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल (File)

7th Pay Commission Old Pension Scheme: महाराष्ट्र के करीब 18 लाख सरकारी, अर्धशासकीय, शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण सरकारी अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, नगर पालिका, जिला परिषद, तहसीलदार कार्यालय समेत कई सरकारी विभागों का कामकाज लगभग ठप हो गया है।

मुंबई, ठाणे, पुणे, संभाजीनगर, नागपुर समेत राज्य के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में आज सर्जरी स्थगित कर दी गई है। मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है, दूर दराज क्षेत्रों से आये मरीज भयंकर परेशानी का सामना कर रहे है। जबकि नर्स, वार्ड ब्वाय समेत अन्य संस्थानों के सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने में लगे हुए हैं। यह भी पढ़े-मुंबई में 28 हजार से ज्यादा बच्चे बीमार, BMC की हेल्थ स्क्रीनिंग में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में राज्य सरकार के कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी डॉक्टर्स आज हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों ने पुरानी पेंशन योजना लागू होने तक काम पर नहीं लौटने का फैसला किया है। मुंबई के सायन अस्पताल में सन्नाटा पसरा है, यहां नर्सों ने हड़ताल में भाग लिया है। मुंबई के कई अन्य सरकारी अस्पतालों में भी यही तस्वीर देखने को मिल रही है। नतीजतन मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। पुणे के ससून अस्पताल की नर्सों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया है। ससून अस्पताल इलाके में नर्सों ने प्रदर्शन भी किया।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग पर विचार करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों की एक कमेटी गठित की। साथ ही शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की। इसके बावजूद कर्मचारियों के संगठनों ने आज से हड़ताल पर जाने का फैसला किया।