
Online Game Blue Whale Challenge : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पिंपरी-चिंचवड शहर के किवले इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र ने बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाबालिग ने कथित तौर पर ब्लूव्हेल चैलेंज गेम की लत के चलते यह चरम कदम उठाया है।
माता-पिता के अनुसार, उनका बेटा ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। बताया जा रहा है कि मृतक लड़का पढ़ाई में बेहद अच्छा था और हाल ही में उसने अच्छे अंकों के साथ 9वीं कक्षा पास की थी। पिछले कुछ महीनों से उसे ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई थी। पुलिस ने लड़के का लैपटॉप जब्त कर लिया है और पासवर्ड क्रैक करने के लिए साइबर विशेषज्ञों को सौंप दिया है।
इस बीच जब विदेश में नौकरी करने वाले उसके पिता कुछ समय के लिए पुणे अपने घर आए तो उसने गेम खेलना कम कर दिया और पहले की तरह सामान्य रहने लगा। हालाँकि, पिता के वापस जाने के बाद लड़के को फिर से गेमिंग की लत लग गई। वह घंटों अपने कमरे में बैठकर गेम खेलता। वह अक्सर खुद से भी बात करता था।
25 जुलाई को स्थिति और बिगड़ गई जब भारी बारिश के कारण पुणे में सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। उस दिन उसे बुखार भी था। कथित तौर पर लड़के ने पूरा दिन अपने लैपटॉप पर गेम खेलते हुए बिताया। इस दौरान उसकी मां ने कई बार उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। मां के बार-बार कहने पर वह किसी तरह रात के खाने के लिए अपने कमरे बाहर निकला और खाना खाकर तुरंत अपने कमरे में चले गया।
रात लगभग 1 बजे जब हाउसिंग सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज आया, जिसमें एक लड़के के इमारत से गिरने के बारे में बताया गया था। मैसेज देखकर मां के होश उड़ गए, वह तुरंत अपने बेटे के कमरे की ओर दौड़ी, लेकिन कमरा खाली था। घबराहट में वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सोसाइटी के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को लड़के के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर 'लॉग ऑफ-आई क्विट' लिखा हुआ था। इसके अतिरिक्त, पुलिस को कागज का एक टुकड़ा मिला जिसमें उसने उस गेम के बारे में कुछ लिखा है, जिसका वह आदी था। अधिकारी फिलहाल उसका अर्थ निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, बेटे की मौत की खबर पाकर पिता विदेश से वापस आ गए है।
पुलिस का कहना है कि लड़का अधिक गेम खेलने की लत की वजह से दिन-ब-दिन अकेला रहने लगा और उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह इलाके के एक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। लड़के के पिता नाइजीरिया में एक फर्म में काम करते हैं, जबकि उसकी इंजीनियर मां गृहिणी है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि अत्यधिक गेम खेलने की लत के कारण लड़का दिन-ब-दिन अकेला रहने लगा और उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह इलाके के एक स्कूल में 10वीं का छात्र था, पढाई में होशियार था। उसके पिता नाइजीरिया में एक कंपनी में काम करते हैं, जबकि उसकी इंजीनियर मां गृहिणी हैं। मामले का जांच जारी है।
Updated on:
30 Jul 2024 05:57 pm
Published on:
30 Jul 2024 05:54 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
