18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोला भैरव भक्ति मंडल का आयोजन

पांच हजार विद्यार्थियों में ढाई हजार दर्जन नोटबुक बांटी

less than 1 minute read
Google source verification
mumbai news

भोला भैरव भक्ति मंडल का आयोजन

मीरा भायंदर. भोला भैरव भक्ति मंडल, भायंदर ने स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क नोटबुक वितरण किया। देव वाटिका हॉल भायंदर वेस्ट में आयोजित कार्यक्रम में लगभग पांच जरूरतमंद सर्व धर्म अनुयायी छात्र-छात्राओं को ढाई हजार दर्जन नोटबुक वितरित की गई। नोटबुक वितरण के मुख्य लाभार्थी ललित कोठारी ने दीन प्रज्वलित किया। प्रवीण मेहता ने माल्यार्पण करने के बाद विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण शुरू किया। जिसमें विधायक नरेन्द्र मेहता, पूर्व महापौर एवं नगरसेविका गीता भरत जैन, समाजसेवी भगवती शर्मा, भरत कोठारी, निर्मल जैन के अलावा भांयदर भैरव दरबार, जय जिनेन्द्र गु्रप, मुनिसुव्रत मित्र मंडल, यंग अलर्ट ग्रुप, अहिंसा ग्रुप, जैनम ग्रुप, चितामणी ग्रुप के अलावा कई संस्थाओं के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंडल अध्यक्ष राकेश लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष राकेश सुराणा ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया। समारोह को गीता जैन ने संबोधित किया। संचालन मुनेश छाजेड ने किया। लाभार्थी बसंतीदेवी जीतमल कोठारी, विवेककुमार हणवंतमलजी सुराणा, स्वर्गीय पुष्पादेवी किशनराज मेहता, यशवंतजी एम. रांका, मनोज एस. अग्रवाल, एम. एस. इन्टरनेशनल, सुरेंनद्र चपलोत, अतुलकुमार पालरेचा, निर्वी आदितय जखोडिया, आर वी ज्वेलर्स कोटा, गुणवंतीबेन नरपतराज भंडारी, न्यू रिद्धी सिद्धी टॉवर, नेनूबाई मोहनराज पोरवाल, सरसोबाई भीकमचंद छाजेड, जय जिनेन्द्र ग्रुप, भागचंद रुपचंद चौहान, राजेश रतनचंद पुनमिया, जय माताजी ग्रुप, दीपककुमार हरकचंद ओसवाल (मामा), ज्ञानचंद डांगी, नेमीचंद कावेडिया, सुशील बंगानी थे।