12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवा पूर्व में श्रीराम कथा का आयोजन

गुरु वशिष्ठ के आशीर्वाद से दशरथ बने पिता
less than 1 minute read
Google source verification
ठाणे news

दिवा पूर्व में श्रीराम कथा का आयोजन

ठाणे.

भक्तिजन जागृति अभियान की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन साई बाबा मंदिर गणेश नगर दिवा पूर्व में किया गया। कथा वाचक लक्ष्मणदास महाराज ने भक्तों को भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि एक बार राजा दशरथ को बहुत ग्लानि हुई कि चक्रवर्ती राजा होते हुए भी मैं संतान विहीन हूं। बाद में गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को पुत्र प्रप्ति के लिए आशीर्वाद दिया और कहा राजन धीरज धरो आपको चार संतान की प्राप्ति होगी। गुरु वशिष्ठ ने तुरंत श्रृंगी ऋषि को बुलवाया और पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करवाया। यज्ञ पूर्ण होते ही अग्नि देव चरु खीर हाथों में लेकर प्रगट हुए। गुरु वशिष्ठ ने कहा यह खीर तीनों रानियों को ले जाकर खिलवाए। राजा खुशी से राज दरबार में तीनों रानियों को बुलवाया गया और उस प्रसाद को दो भाग किया गया। आधा भाग महारानी कौशल्या को और आधे में सुमित्रा और कैकेई को खिलाया गया। सभी रानियां गर्भवती हुई।चैत्र का महीना था नवमी तिथि कि शुक्ल पक्ष को भगवान श्रीराम अवतरित हुए भगवान को अवतरित देख सभी देवी देवता भगवान की आराधना कर अपने अपने लोक को पधारे।

उड़ान का हास्य कवि 21 को
मुंबई

उड़ान के तत्वावधान में होली के उपलक्ष में आगामी 21 मार्च को आजाद मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। संयोजक शांतिलाल जैन ने बताया कि इस दिन शाम पांच बजे से अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसका संचालन युगराज जैन करेंगे। कवि सम्मेलन में कई ख्यातिनाम कवि भाग लेंगे। सहयोग मिल सके।
कवि सम्मेेलन को लेकर तैयारी की जा रही है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग