13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में 6 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत, वजह जानकर हर कोई रह गया हैरान

मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। अंबरनाथ इलाके में 6 माह के एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। 1.5 इंच की मछली निगलने से मासूम की मौत हो गई है। घटना ठाणे के अंबरनाथ इलाके के उलाच चॉल की है। पड़ोस के बच्चों ने मासूम को मछली खेलने के लिए दी थी।

2 min read
Google source verification
daby_delivery.jpg

Baby

मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। मुंबई में छह महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई है। खेल-खेल में 6 महीने के बच्चे के गले में मरी हुई मछली अटक गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना को जानने के बाद सब लोग कोई हैरान है। ये घटना ठाणे के अंबरनाथ इलाके की है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि खेल के दौरान गलती से मरी हुई मछली निगलने से छह महीने के बच्चे की मौत हो गई। मछली उसे उसके पड़ोस के बच्चों ने दी थी।

मृतक मासूम की पहचान शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है, को केंद्रीय हॉस्पिटल में भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया कि अंसारी की सांस की नली में 1.5 इंच की मछली फंस गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अंबरनाथ इलाके के उलाच चॉल में हुई। यह भी पढ़े: नवी मुंबई में फिर हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को कुचला

बता दें कि मासूम शाहबाज अपने घर के बाहर बाकी के बच्चों के साथ खेल रहा था और उसकी मां ने उसे एक चटाई पर लिटा दिया था। यह इलाका मछली विक्रेताओं के काफी पास है और कुछ बच्चों ने उसे खेलने के लिए एक मरी हुई मछली दी, जिसे उसने निगल लिया। जब उसकी मां ने उसे उठाया तो वह बेहोश हो गया था।

बच्चे के पिता सरफराज अंसारी ने बताया कि हम समझ नहीं पा रहे थे कि हमारे बच्चे को क्या हो गया है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुई, मैं उसे पास के एक क्लिनिक में ले गया। लेकिन डॉक्टरों को पता नहीं चला कि क्या वजह था। उन्होंने हमें उसे केंद्रीय हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। हम उसे वहां ले गए और डॉक्टरों ने हमें बताया कि वह मर चुका था, लेकिन पोस्टमार्टम के नतीजे आने तक हमें इसकी वजह नहीं पता था। वह मेरा पहला बच्चा था। मुझे नहीं पता कि उसे मछली कौन लाकर दिया।

पुलिस ने दर्ज की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट: बता दें कि केंद्रीय हॉस्पिटल ठाणे के एक वरिष्ठ चिकित्सक राजेश म्हस्के ने बताया कि मासूम बच्चे को हॉस्पिटल में मृत लाया गया था। इसलिए हम कुछ नहीं कर सके। पोस्टमार्टम के दौरान हमें करीब 1.5 इंच की मछली मिली, जो उसकी सांस की नली में फंसी हुई थी। वहीं इस मामले पर अंबरनाथ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कोई नहीं जानता कि उसने मछली कब निगल ली, वह बाकी के बच्चों के साथ खेल रहा था। हमने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग