
मुंबई के पुलिस आयुक्त बने परमबीर सिंह
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक परमबीर सिंह को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है | मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे रिटायर्ड होने के बाद उनके जगह पर परमबीर सिंह को नियुक्त किया गया है | बर्वे पिछले साल 31 अगस्त को रिटायर्ड होने वाले थे लेकिन तीन तीन महीने का दो बार कार्यकाल बढ़ाया गया था | नए पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं | उनकी पहचान दबंग अफसरों में किया जाता है | इससे पहले एटीएस में रहते हुए उन्होंने 26/11 आतंकी हमले के दौरान ओबेरॉय होटल में घुसे आतंकियों के खिलाफ दो दिन मोर्चा संभाला था |
परमबीर सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक से पहले ठाणे पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं | सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और 32 साल के करियर में उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा है. मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों की सुरक्षा सहित महाराष्ट्र पुलिस के कई बड़े पदों की जिम्मेदारी परमबीर सिंह कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं. वह चंद्रपुर और भंडारा जिले के एसपी भी रह चुके हैं |
अतंरराष्ट्रीय तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश ठाणे में तैनाती के दौरान उन्होंने अतंरराष्ट्रीय तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था | अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सलाखों के पीछे भिजवाया था | ठाणे जिले के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए परमबीर सिंह और उनकी टीम ने जिले से चलने वाले फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का खुलासा भी परमबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ | इस कॉल रैकेट के आरोपी सागर ने क्रिकेटर विराट कोहली की कार खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था इसका खुलासा भी परमबीर सिंह ने किया था |
दंगाइयों से निपटने के चलते हुई थी खूब तारीफ नवी मुंबई में दंगाइयों से निपटने के लिए खुद दंगा प्रभवित इलाके में उतर गए थे और दंगे पर काबू पाया था | वहीं 2018 में जब पुणे पुलिस ने भीमा कोरेगांव हिंसा के लिए जिम्मेदार यलगार परिषद केस में देशभर में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को पकड़ा था तब बुद्धिजीवी वर्ग ने कड़ा विरोध जताया था | पुणे पुलिस पर फर्जी कहानी गढ़ने का आरोप लगा था तब महाराष्ट्र पुलिस में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) परमबीर सिंह ने बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सबूतों को दिखाते हुए पुणे पुलिस का बचाव किया था |
Published on:
29 Feb 2020 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
