अरोड़ा ने अदालत को बताया कि बैंक संचालक मंडल में शामिल लोगों की मिलीभगत से 2005 से 2010 के बीच एमएससीबी को कथित तौर पर करीब 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। नाबार्ड ने बैंक के खातों की जांच कराई जिसमें गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद नाबार्ड ने अर्द्ध-न्यायिक जांच आयोग ने महाराष्ट्र सहकारी सोसायटी अधिनियम (एमसीएस) के तहत एक चार्जशीट भी फाइल की गई थी, जिसमें पवार तथा बैंक के कई निदेशकों सहित अन्य आरोपियों को नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।