
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पॉश इलाके कांदिवली में पौधारोपण
मुंबई. देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने व पर्यावरण को और भी ज्यादा बेहतर बनाने को लेकर देश की तमाम बड़ी पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं की भांति राजस्थान पत्रिका समूह ने भी महाराष्ट्र में हरित प्रदेश अभियान की जोर-शोर से शुरुआत की है। इस अभियान के तहत रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पॉश इलाके कांदिवली पूर्व को भी हरित बनाने का प्रयास किया गया। राजस्थान पत्रिका समूह के मुंबई संस्करण की ओर से आयोजित नीम महोत्सव में सावधान फाउंडेशन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला सर्किल के समीप ग्रीन मेडोस सोसाइटी में नीम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पत्रिका के हरित अभियान को पूरा सहयोग
इस अभियान के तहत राज्य के वन विभाग के कार्य प्रणाली का अनुसरण करते हुए कांदिवली में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। यहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने नीम, नारियल, पीपल समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कांदिवली पूर्व में जहां विकास कार्य जोर-शोर से हो रहे है, वहीं प्रदूषण को लेकर भी यहां पर आए दिन जागरूकता अभियान आयोजित होते रहते हैं। ऐसे में पौधरोपण का यह प्रयास शुरू होने से कांदिवली में पर्यावरण के सुधार होने की बड़ी मात्रा में उम्मीद है।आगामी दिनों में इस योजना के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाने की योजना भी पत्रिका समूह ने बनाई है। स्थानीय लोगों का पत्रिका के हरित अभियान को पूरा सहयोग मिल रहा है।
पौधे लगाकर पर्यावरण को बनाएं सुंदर
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा उत्तर मुंबई की महिला अध्यक्ष सुमिता सुमन सिंह ने कहा कि प्रकृति हमें जो देती है, उसे हम बदले में कुछ लौटाने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं और हम भी पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर बनाने का काम करें। सावधान फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम नारायण सिंह का कहना है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम पहले से ही प्रयासरत हैं, लेकिन पत्रिका समूह जैसे बड़े संस्थानों के आगे आने से हमें कार में और भी बल मिल रहा है। पत्रिका की ओर से शुरू किया गया यह अभियान काफी सराहनीय है। कांदिवली में इसके माध्यम से अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण किया जाएगा, जिसमें पत्रिका की मुहिम में पूरा समाज और कांदिवली वासी पूरा सहयोग देंगे।
समाज और भविष्य की पीढ़ी को दें अनमोल तोहफा
नगरसेविका सुरेखा पाटील ने कहा कि पत्रिका के हरित प्रदेश मुहिम के चलते स्थानीय लोगों में भी जागरूकता आएगी। आज देश में पेड़ों की कमी के चलते तमाम बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। वृक्षारोपण के अभियान को सफल कर समाज और भविष्य की पीढ़ी को अनमोल तोहफा दिया जा सकेगा। इस मौके पर राजेश कुलकर्णी, नीरज जोशी, वैशाली तन्ना, सुधीर शेट्टी, केतन जोशी, संगीता पारीख, देवेंद्र तोम्मा, महाबली पाल, सूरज, सवराव ताडे, मनोज शर्मा, संदीप पवार, प्रकाश खेमलानी, विशाल मेहता, मनोहर कलानी, सुरेंद्र यादव, मुकेश जयसवाल, तेजस चंदन शिवे, रमेश मौर्य, शबाना शेख आदि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Published on:
29 Jul 2019 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
