
लोकसभा चुनाव: पीएम की वर्धा रैली से महाराष्ट्र में शुरू हुआ भाजपा का प्रचार अभियान
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अपना वोट बैंक साधने के लिए वे किसी भी हद जा सकती हैं। वोट हासिल करने के लिए हिंदू आतंकवाद का नाम देकर कांग्रेस ने करोड़ों हिंदुओं का ही नहीं पूरे देश का अपमान किया। महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा की पूर्व सरकार ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए मुंबई के आजाद मैदान में शहीदों के सम्मान में बनाए गए शहीद स्मारक को रौंदने दिया। वर्धा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनौवी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राकांपा में चल रही गुटबाजी का उल्लेख करते हुए शरद पवार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राकांपा पर अब पवार के पोतों का कब्जा हो रहा है। इसी को देखते हुए पवार साहब ने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया। वर्धा रैली के साथ ही महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई। इस जनसभा में राज्य भर से भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे सहित कई मंत्री व नेता उपस्थित थे। मोदी ने कहा कि हिंदू आतंकवाद शब्द को जन्म ही कांग्रेस ने दिया है, जबकि पूरे विश्व में हिंदू शांति प्रिय माने जाते हैं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस शब्द को पैदा किया।
हमें देश के हीरो चाहिए या...
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हर बात का सबूत मांगते हैं। जो देश के हीरो हैं, हमें उनकी जरूरत है या जो पाकिस्तान में हीरो हंै, उन्हें सत्ता में लाने कि जरूरत है। देश की जनता भूलेगी नहीं, शहीदों का अपमान करने वालों को। उन्होंने याद दिलाई आजाद मैदान की वह घटना, जब शहीद स्मारक पर लात मार कर उसे तोडऩ़े का प्रयास किया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि तब महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा की सरकार थी। वोट बैंक सुरक्षित रखने के लिए शहीद स्मारक को रौंदने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
देश के विकास को समर्पित
मोदी ने कहा कि भाजपा ने देश के विकास को नए मुकाम पर पहुंचाया है। विश्व में आज भारत एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। दुनिया भर में आज भारत को सम्मान मिलता है। देश में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ा है। स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य मुहिम का लाभ भी जनता को मिला है।
आपकी गाली मेरे लिए गहने के समान
'शौचालयों के चौकीदार’ वाले बयान के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आपकी गालियां मेरे लिए गहने के समान हैं। एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में यह बयान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया था।
Published on:
01 Apr 2019 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
