मुम्बई। महाराष्ट्र में इस वर्ष गणेश उत्सव के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की गणेश मूर्तियां बनाने की अनुमति के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है । शेलार ने केंद्र से इस वर्ष गणेश मूर्ति निर्माण में पीओपी उपयोग करने के नियम में ढील देने की मांग की है। यदि ढील मिल गई तो इस बार पीओपी की मु्र्तियां बाजार में होंगी. पर्यावरण की दृष्टि से नुकसान देह प्लास्टर ऑफ पेरिस पर केंद्र सरकार ने कोर्ट के आदेश के बाद पाबंदी लगाई है।