
विश्वकर्मा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
मुंबई.
भारतीय श्री विश्वकर्मा कल्याण समाज की ओर से अंधेरी (पूर्व) स्थित निकोलस वाड़ी रोड पर विश्वकर्मा मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा व नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। देर शाम भगवान विश्वकर्मा के जयकारे व मंत्रोच्चार के
बाद मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया।
आदर्श पार्क में ध्वजारोहण का आयोजन
ठाणे.
श्री वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर आदर्श पार्क भिवंडी में 24 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के मुख्य लाभार्थी शाह दिनेश कुमार संपतराज मेहता परिवार (पाली) वाले के विशेष सहयोग से किया गया। इस महोत्सव के दौरान गुरुवार को 18 अभिषेक और शुक्रवार को महिला मंडल की ओर से सुबह सत्तर भेदी विशेष पूजा के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर दर्शनार्थ के लिए पधारे हुए साध्वी महाराज साहेब ने मेहता परिवार को मांगलिक श्रवण करवाते हुए ध्वजारोहण के प्रसंग पर शांती पाठ का श्रवण आए हुए सभी भक्तों सुनाया।
Published on:
09 Mar 2019 07:35 pm
