
मीरा भयंदर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
मुंबई शहर के करीब नवी मुंबई में चल रहे देह व्यापार (Prostitution Business) के खिलाफ ठाणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान अफ्रीकी मूल की 8 लड़कियों को बचाया गया। साथ ही पुलिस ने दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक रो हाउस पर छापा मारा गया। इस दौरान दो विदेशी मूल की महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और आठ युवतियों को बचाया गया। मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं अफ्रीकी नागरिक हैं। यह भी पढ़े-स्पा पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर 3 लड़कियों को बचाया, मालिक गिरफ्तार
सीनियर इंस्पेक्टर राजीव शेजवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में सेक्स रैकेट चला रही हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जब रेड मारी तो मौके पर अफ्रीकी मूल की 8 लड़कियां मिली। छापेमारी में दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनकी एक महिला साथी मौके से भागने में कामयाब रही।
पुलिस ने आठ अफ्रीकी युवतियों को फिलहाल एक सुधार गृह में भेजा हैं। उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। गिरफ्तार की गईं दोनों महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फरार महिला को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
11 Apr 2024 05:00 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
