4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune: दगडूशेठ गणपति पंडाल में 35000 महिलाओं ने किया ‘अथर्वशीर्ष’ पाठ, वीडियो वायरल

Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati in Pune: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कल 10 दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति की विशेष पूजा की।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 20, 2023

dagdusheth_ganpati_pune.jpg

पुणे का प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति

Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम (Ganesh Chaturthi Celebration) से मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह पुणे (Pune) में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर (Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati) के सामने 35 हजार से अधिक महिलाएं एकत्रित हुईं और गणपति अथर्वशीर्ष (Ganapati Atharvashirsha) का पाठ किया।

गणपति अथर्वशीर्ष पाठ का आयोजन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया था। गणपति ‘अथर्वशीर्ष’ एक संस्कृत पाठ है, जो विघ्नहर्ता गणपति को समर्पित है। सभी महिलाएं पारंपरिक पोशाक पहने हुए थे। फिर उन्होंने भजन गाया। इस साल पंडाल की सजावट की थीम अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर की तरह है। यह भी पढ़े-लालबाग के राजा से लेकर GSB गणपति तक, जानें मुंबई के प्रसिद्ध बप्पा के दर्शन का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने मंगलवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति पंडाल (Dagdusheth Ganapati Pandal) में विशेष पूजा की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भागवत ने दगडूशेठ मंदिर पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा' (Pran Pratishta) की।

इस साल पंडाल की सजावट की थीम अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) की तरह की गयी है। इससे पहले सभी पांच पूज्य गणपति- कसबा, तांबडी जोगेश्वरी, गुरुजी तालीम, तुलसीबाग और केसरी वाडा का भव्य जुलूस शहर में धूमधाम से निकाला गया। त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह भी पढ़े-Ganesh Chaturthi: मुंबई में चप्पे-चप्पे पर पहरा, 14000 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहन बैन