
पुणे में नवले ब्रिज पर बड़ा हादसा
Pune Navale Bridge Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के नवले ब्रिज के पास एक बार फिर जानलेवा हादसा हुआ है। बीती रात कंटेनर से टकराने के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई। जिस वजह से ट्रक के केबिन में सवार चार लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाया, लेकिन तब तक पीड़ित जल चुके थे।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर दुर्घटना सोमवार रात करीब नौ बजे नरहे स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास हुआ। सतारा से मुंबई की ओर मक्के का भूसा लेकर जा रहा ट्रक जब स्वामी नारायण मंदिर के करीब पहुंचा, तो ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़े-Maharashtra: नहीं फेल हुआ था ट्रक का ब्रेक! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर इस गलती की वजह से टकराईं 48 गाड़ियां
मृतकों में एक नाबालिग
इससे कंटेनर सड़क पर पलट गया। जबकि जोरदार टक्कर के कारण देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। ट्रक के केबिन में बैठे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के बाद शवों को बाहर निकाला। मृतकों में एक नाबालिग भी शमिल है।
सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर अभय महाजन ने कहा कि हादसा रात करीब नौ बजे स्वामी नारायण मंदिर के पास हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक सांगली से गुजरात जा रहा था। उन्होंने बताया कि टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
186 हादसों से उठे सवाल
पुणे का नवले ब्रिज हादसों के लिए बदनाम रहा है। इसपर अब तक दर्जनों जानलेवा हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी है। ताजा हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नवले ब्रिज कितना खतरनाक है। इस पुल के डिज़ाइन पर ही सवाल उठाये जा रहे है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 से अब तक दरी ब्रिज से नवले ब्रिज और धायरी ब्रिज तक साढ़े तीन किमी की दूरी में 186 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 145 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Updated on:
17 Oct 2023 11:50 am
Published on:
17 Oct 2023 11:48 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
