4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में दर्दनाक हादसा, 10 महीने की बच्ची को टेंपो ने कुचला, हुई मौत

Pune Accident News: मृतक बच्ची का नाम काव्या राहुल भागवत है। धनकवाड़ी के शंकर महाराज वसाहट निवासी काव्या की मां प्रतीक्षा भागवत (22) ने सहकारनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 15, 2023

Truck collides with police van in Yavatmal

यवतमाल में पुलिस वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में दर्दनाक हादसे में एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि धनकवाड़ी (Dhankawadi) इलाके में एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से दस माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद टेम्पों चालक वहां फरार हो गया। सहकारनगर पुलिस (Sahakarnagar Police) ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की का नाम काव्या राहुल भागवत है। धनकवाड़ी के शंकर महाराज वसाहट निवासी काव्या की मां प्रतीक्षा भागवत (22) ने सहकारनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुर्घटना के समय बच्ची और उसकी मां सड़क पर पैदल चल रही थीं। यह भी पढ़े-Maharashtra: खोपोली हादसे के बाद एक्शन में सीएम शिंदे, पीड़ितों से मिले, दिया ये आदेश

शिकायत के अनुसार, प्रतीक्षा अपनी दस महीने की बेटी काव्या को लेकर जा रही थी। धनकवाड़ी के शंकर महाराज मंदिर से बिबवेवाड़ी (Bibvewadi) जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने प्रतीक्षा को टक्कर मार दी। इस दौरान काव्या टेंपो के पहिये के नीचे आ गई। बुरी तरह से जख्मी होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फरार हुए टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी की जांच कर रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में आज तड़के पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे बस में सवार कम से कम पांच नाबालिगों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पुणे से मुंबई आ रही थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग