
Pune News : महाराष्ट्र के पुणे शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव की घटना से हड़कंप मच गया है। एक पिकअप चालक ने नशे की हालत में चार से पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 36 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है और पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि हादसे में जिस महिला की मौत हुई वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता की पत्नी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब सवा नौ बजे कोथरूड इलाके में पौड रोड पर घटी। मृतक महिला की पहचान गीतांजलि अमराले (36) के तौर पर हुई है। उनके पति श्रीकांत अमराले मनसे पदाधिकारी हैं।
बताया जा रहा है कि श्रीकांत अमराले और उनकी पति गीतांजलि अमराले सड़क पर खड़े थे तभी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पिकअप से कुचले जाने की वजह से गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ, श्रीकांत भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में साहोल पिटे और माधुरी दहोत्रे भी गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक आशीष पवार (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अलंकार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दुर्घटना के समय पिकअप चालक पवार कथित रूप से शराब के नशे में था। उसके खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए है। हादसे में कुछ दोपहिया वाहनों सहित चार-पांच वाहनों को टक्कर लगने से नुकसान पहुंचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Published on:
09 Sept 2024 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
