3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत की हदें पार! प्रेमिका के बच्चे को उबलते पानी में डुबोकर मारा, गिरफ्तार

Pune Boyfriend Kills Lover Son: पीड़ित बच्चे के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। उसे इलाज के लिए 6 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 25, 2023

child.jpg

पुणे में बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के बच्चे को उबलते पानी में डुबोकर मारा

Pune Pimpri Chinchwad News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका (Khed) से एक भयानक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी प्रेमिका के बेटे की निर्दयता से हत्या कर दी। पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के डेढ़ साल के बच्चे को उबलते पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान खेड़ निवासी विक्रम शरद कोलेकर (Vikram Sharad Kolekar) के रूप में हुई है। आरोपी का मृतक बच्चे की 20 वर्षीय मां के साथ अवैध संबंध थे। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, 6 अप्रैल की सुबह आरोपी विक्रम खेड़ स्थित महिला के घर गया और उसके बेटे को उठाकर खौलते पानी में डुबो दिया। घटना के समय महिला बाहर गई हुई थी और अपने बच्चे को आरोपी के पास संभालने के लिए छोड़ा था। यह भी पढ़े-औरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा भाभी से देवर ने किया रेप, 13 दिन पहले पति की हुई थी मौत

बच्चे के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। उसे इलाज के लिए 6 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई। लड़के की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विक्रम उससे शादी करना चाहता था, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात के बाद महिला और उसकी बहन को मुंह बंद करने के लिए धमकाया भी था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

Story Loader