
Phoenix Mall Fire : पुणे के विमान नगर इलाके (Viman Nagar) में स्थित फीनिक्स मॉल (Phoenix Mall Fire) में शुक्रवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि शॉपिंग मॉल में आग लगने की सूचना मिलते ही छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को मौके पर भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, पुणे के अहमदनगर रोड पर स्थित शॉपिंग मॉल में आज अचानक आग लग गई। पूरे परिसर में धुआं फैल गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी है। आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
पुलिस ने मॉल के आसपास यातायात रोक दिया है। फीनिक्स मॉल में शॉपिंग, खानपान, थिएटर, एंटरटेनमेंट समेत कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
मालूम हो कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। रे-रोड के दारुखाना इलाके के देवीदयाल कंपाउंड में सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन की मदद से आग बुझाई गई। आग में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।
Published on:
19 Apr 2024 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
