
File Photo
Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे माता-पिता ने अपनी ही बेटी का दो हजार रुपये में सौदा कर लिया। इतना ही नहीं, बच्ची को खरीदने वाले शख्स ने उसे भीख मांगने पर मजबूर किया। मासूम को प्रताड़ित किया। पुलिस ने इस चौंकाने वाली घटना में अब तक 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे की येरवडा पुलिस स्टेशन में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की का नाम सोनाली अनिल पवार है। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब शुभम शंकर लोखंडे ने येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मां नीलाबाई अनिल पवार, पिता अनिल हीरा पवार और लड़की को खरीदने वाले अनिल जाधव और लक्ष्मी अनिल जाधव और बिचौलिए भगवान पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी कर्जत जिले के अहमदनगर के मिरजगाव के रहने वाले है। यह भी पढ़े-Maharashtra: अमित शाह का औरंगाबाद दौरा रद्द, 16 सितंबर को थी आने की तैयारी, सामने आई ये बड़ी वजह
पुलिस के मुताबिक, अनिल हीरा पवार और नीलाबाई अनिल पवार की कुल छह बेटियां हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए अनिल जाधव ने पिता (अनिल पवार) को दो हजार रुपए देकर सोनाली को गोद ले लिया। वह फिर सोनाली को पुणे लेकर आए।
पुणे के येरवडा इलाके में मासूम से जबरन भीख मंगवाया जाता था और जब उसे भीख में अच्छे पैसे नहीं मिलते तो आरोपी उसकी पिटाई भी करते थे। शुभम लोखंडे को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने येरवडा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की और करवाई शुरू की।
Published on:
14 Sept 2023 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
