
पुणे में महिला से छेड़छाड़
Woman Molested in Pune: महाराष्ट्र के पुणे में एक लग्जरी होटल से महिला से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुणे पुलिस ने लग्जरी होटल के 31 वर्षीय शेफ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शेफ ने अंडे चुराने का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। कथित तौर पर आरोपी ने अभद्र टिप्पणी करने के अलावा महिला कर्मी को उसके सामने कपड़े उतारने के लिए कहा।
जानकारी के मुताबिक, मशहूर होटल में काम करने वाले शेफ ने कथित तौर पर महिला कर्मचारी को होटल की रसोई में कपड़े उतारने के लिए कहा था। पीड़िता की शिकायत पर शेफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला पर अंडे चुराने का आरोप लगाया गया था। घटना 26 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच की है। यह भी पढ़े-'बिटकॉइन पोंजी स्कीम' से महाठगी, जुटाए 6600 करोड़, ED ने महिला को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि शेफ ने महिला को समय पर ड्यूटी पर न आने का आरोप लगाते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। कथित तौर पर उसने पीड़िता के कपड़ों को छुआ और भद्दी टिप्पणियाँ कीं।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शेफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 353 ए, 341, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सब-इंस्पेक्टर सचिन पाटिल ने बताया कि आरोपी अभी मजिस्ट्रेट की हिरासत में है।
Published on:
19 Dec 2023 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
