
महाराष्ट्र में देवगिरी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते-होते बची
Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। जहां एक शख्स ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और दो साल की बेटी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। अधिकारियों ने बताया कि अपनी पहली पत्नी की हत्या के आरोपी आकाश भोसले (Aakash Bhosale) ने दूसरी पत्नी (22) और बेटी को शनिवार सुबह खड़की रेलवे स्टेशन (Khadki Station) के पास प्रगति एक्सप्रेस (Pragati Express) से ढकेल दिया. जिससे मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी 22 वर्षीय मां गंभीर तौर पर घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी भोसले को पुलिस ने उसी रात पकड़ लिया। दरअसल जब आरोपी को पता चला कि उसकी पत्नी जीवित बच गई है तो वह उसे मारने के लिए ससून जनरल अस्पताल (Sassoon General Hospital) पहुंचा। लेकिन तभी वहां पहले से महज पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, नागपुर कार्यालय में 2 बार आया फोन
पत्नी को मारने पहुंचा अस्पताल
पुणे राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद खोपीकर ने बताया कि भोसले (32) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से धारधार हथियार बरामद हुआ है। अधिकारी ने कहा "पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पत्नी को खत्म करना चाहता था। इसलिए वह थैले में कोयता लेकर आया था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसे अन्य आरोपों के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।"
बच्ची की मौत, मां की की हालत गंभीर
कोर्ट ने भोसले को 24 मार्च तक हिरासत में भेजा है। ससून अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पत्नी वृषाली (Vrushali) की हालत गंभीर है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। वह गर्भावस्था की पहली तिमाही में थी और गिरने के कारण उसका गर्भपात हो गया। दुर्भाग्य से महिला की सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हम भ्रूण को नहीं बचा सके। वृषाली की दो साल की बेटी आर्या की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
पहली पत्नी की हत्या का है आरोप
अधिकारी ने कहा कि भोसले को हडपसर पुलिस ने 2013 की शुरुआत में अपनी पहली पत्नी मंजू तिंगरे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन 6 दिसंबर 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी। फिर आरोपी ने 2019 में वृषाली से शादी की। उस पर पत्नी मंजू की हत्या के अलावा डकैती समेत छह और मामले दर्ज है।
मुंबई घुमने का बनाया था बहाना
अधिकारी ने कहा "शनिवार की सुबह आरोपी आकाश ने अपनी पत्नी से कहा कि मुंबई के हाजी अली दरगाह में घूमने जाना हैं और फिर परिवार पुणे रेलवे स्टेशन से प्रगति एक्सप्रेस में जनरल डिब्बे में सवार हुआ। ट्रेन जैसे ही खड़की स्टेशन पहुंची, आरोपी उठा और अपनी पत्नी को दरवाजे के पास बुलाया।
जैसे ही उसकी पत्नी उसके करीब आई, उसने उसे धक्का देकर बाहर गिरा दिया। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों ने घटना को देखा तो शोर मचाने लगे और रेलवे कंट्रोल रूम को फोन किया। इस बीच ट्रेन दापोडी (Dapodi) पहुंच गई, जहां आकाश ने ट्रेन की चेन खींच ली और भाग गया। इस बीच अधिकारियों ने ट्रेन से गिरी महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।
Updated on:
21 Mar 2023 03:31 pm
Published on:
21 Mar 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
