4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: नहीं फेल हुआ था ट्रक का ब्रेक! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर इस गलती की वजह से टकराईं 48 गाड़ियां

Pune-Bengaluru Highway Accident: स्थानीय पुलिस हादसे के बाद से ही ड्राइवर की तलाश कर रही है। उसका नाम मणिराम छोटेलाल यादव बताया जा रहा है और वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसकी तलाश तेज कर दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 21, 2022

Pune Navale Bridge Accident

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नहीं फेल हुआ था ट्रक का ब्रेक, हादसे की असली वजह आई सामने!

Pune Navale Bridge Accident: पुणे-बेंगलुरु हाइवे (Pune Bangalore Highway) पर बीती रात नावले ब्रिज पर भयानक सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में एक ट्रक ने एक साथ दर्जनों वाहनों को टक्कर मार दी। शुरू में बताया गया कि हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। लेकिन अब जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों की जांच में पता चला कि एक साथ 24 ट्रकों को टक्कर मारने वाली ट्रक का ब्रेक फेल नहीं हुआ था।

आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक, हाईवे पर ढलान देखकर ट्रक के ड्राइवर ने कथित तौर पर इंजन बंद कर दिया और गाड़ी को न्यूट्रल (गेयर) कर चला रहा था। हालाँकि, ढलान के चलते कुछ ही देर में ट्रक ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली, जिस वजह से ड्राइवर ने उस पर से नियंत्रण खो गया। और फिर ब्रेक नहीं लगाने की वजह से ट्रक ने एक के बाद एक दर्जनों कारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़े-Maharashtra Cold Wave: महाराष्ट्र के 6 जिलों में शीतलहर जैसे हालात, तेजी से लुढ़क रहा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

स्थानीय पुलिस हादसे के बाद से ही ड्राइवर की तलाश कर रही है। उसका नाम मणिराम छोटेलाल यादव बताया जा रहा है और वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसकी तलाश तेज कर दी है। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज नावले अस्पताल, मोरया अस्पताल, रूबी हॉल अस्पताल, दीनानाथ मंगेशकर और जगताप अस्पताल में चल रहा है। एक घायल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

पहले आई थी ब्रेक फेल होने की खबर

पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) सुहेल शर्मा ने कहा, ‘‘ संदिग्ध रूप से ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और इस घटना में ट्रक सहित कम से कम 24 वाहनों को नुकसान पहुंचा।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं थी और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना में 22 कारों और एक ऑटोरिक्शा को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गयी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और मार्ग पर यातायात बहाल किया गया।