
मुंबई से सटे वसई में 7वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया है। युवकी की पहचान 25 साल के विशाल तोडकर के रूप में हुई है। मृतक युवक हडपसर के भागीरथी नगर का रहने वाला था।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल तोडकर अपनी पत्नी और मां के साथ हडपसर के भागीरथी नगर में रहता था। उसकी कपड़े की दुकान थी। पिछले कुछ दिनों से विशाल के घर में लगातार विवाद हो रहा था। जिससे वह परेशान रहता था। इन सब के बीच बीती रात लगभग 9 बजे उसनें झगड़ा होने के कारण खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वहीं विशाल के पास यह बंदूक कहां से आई इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी तरफ खबर यह भी है कि विशाल का किसी युवती के साथ अफेयर था। जिसके कारण पत्नी के साथ उसका लगातार झगड़ा हो रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि इन सब चीजों से परेशान विशाल ने आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले पुणे में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के हॉस्टल में शुक्रवार को एक 32 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। हालांकि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Published on:
08 Aug 2022 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
