7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune Fire: रक्षाबंधन के दिन उजड़ा राजस्थान का परिवार, भीषण आग ने छीन ली 4 जिंदगियां

Pune Fire: पीड़ित परिवार राजस्थान का रहने वाला है और घटना के समय हार्डवेयर दुकान में मौजूद था। आग लगने के बाद वे दुकान से बाहर नहीं निकल सके।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 30, 2023

pune_fire.jpg

पिंपरी में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Pimpri Chinchwad Fire:

महाराष्ट्र के पुणे जिले के करीब पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad) में रक्षाबंधन के दिन दिलदहलाने वाली घटना हुई है। खबर है कि चिखली इलाके के पूर्णानगर (Purnanagar) में स्थित दुकान में बुधवार सुबह भीषण आग लग गयी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

पिंपरी-चिंचवड नगर निगम (PCMC) अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में आज इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान (Electric Hardware Shop) में आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। यह भी पढ़े-मुंबई में दर्दनाक हादसा: गलत ट्रेन में चढ़ी युवती, जल्दबाजी में प्लेटफार्म पर कूदी, हुई मौत


नहीं मिला बचने का मौका!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के पूर्णानगर में दुकान में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग आसपास की दुकानों तक फैल गई। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का काम जारी है। दमकल विभाग के जवानों ने चार शवों को बाहर निकाल लिया है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। अचानक लगी आग से इलाके में सनसनी मच गई।

पीड़ित परिवार राजस्थान का रहने वाला है और घटना के समय सचिन हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान में मौजूद था। आग लगने के बाद वे दुकान से बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड की ओर से शुरुआती तौर पर कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की संभावना है। यह घटना तब सामने आई है जब इलाके में रहने वाले कुछ लोगों की नजर आग पर पड़ी।

एक रात में उजड़ गया हंसता-खेलता चौधरी परिवार!

मृतकों की पहचान चिमनाराम बेनाराम चौधरी (उम्र 48), नम्रता चिमनाराम चौधरी (उम्र 40), भावेश चिमनाराम चौधरी (उम्र 15) और सचिन चिमनाराम चौधरी (उम्र 13) के तौर पर हुई हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान के पाली जिले का पीड़ित परिवार दो-तीन दिन के लिए बाहर घूमने गया था। रात को ही वे लौटे थे और दुकान से लगे कमरे में सो गये। लेकिन आज सुबह ही यह दुर्भायपूर्ण हादसा हो गया।