11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे के सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही, ICU में मरीज को चूहे ने काटा, मौत, भड़के परिजन

Pune News: मुंबई के ससून अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना घटी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 02, 2024

sasoon_hospital_pune.jpg

पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में रहने वाला पुणे का ससून अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सरकारी अस्पताल ससून के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती एक युवक की कथित तौर पर चूहे के काटने से मौत हो गई।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि चूहे के काटने से मरीज सागर रेनूसे (उम्र 30) की मौत हुई है। इस घटना से ससून अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़े-Summer Special Train: मुंबई से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 156 समर स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

परिजनों का आरोप है कि सागर की मौत चूहे के काटने से हुई है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से भी इनकार कर दिया है। परिजनों ने ससून अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि अस्पताल ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

सागर की मौत के बाद परिजन गुस्से में है। लेकिन डॉक्टर ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा है कि युवक की मौत चूहे के काटने से नहीं हुई है। हालांकि डॉक्टर ने माना कि मरीज के शरीर को चूहे ने काटा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सागर रेनूसे को कुछ दिन पहले ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था। लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

सागर का 15 मार्च को बाइक चलाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए ससून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बावजूद सागर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और दिन-ब-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई। इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।