5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: महिला को खिलाई इंसान की हड्डी, झरने के नीचे करवाया तंत्र-मंत्र, पति समेत 7 पर केस दर्ज

Pune Black Magic Crime: पुणे पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद पति, ससुराल वालों और तांत्रिक सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुणे शहर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुहैल शर्मा ने इस मामले को लेकर सनसनीखेज बात बताई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 21, 2023

police_5.jpg

वसई में बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को कथित तौर पर उसके ससुराल वालों और पति ने मानव हड्डियों का पाउडर खाने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि स्थानीय तांत्रिक (Occultist) ने परिवार को उपाय के तौर पर बताया था कि अगर महिला इंसानी हड्डियों से बना पाउडर खाती है तो उसके गर्भ धारण करने में कोई समस्या नहीं होगी और वह मां बन जाएगी।

पुणे पुलिस (Pune Police) ने महिला की शिकायत के बाद बुधवार को पति, ससुराल वालों और तांत्रिक सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुणे शहर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुहैल शर्मा (Suhail Sharma) ने कहा, "पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504, 506 के साथ-साथ अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 के तहत सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।" यह भी पढ़े-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर अलग-अलग मामलों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पहले मामले में महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने 2019 में शादी के समय दहेज की मांग की थी जिसमें नकद, सोना और चांदी के आभूषण शामिल थे।

जबकि, दूसरे मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अंधविश्वास विरोधी और काला जादू अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक महिला का परिवार पढ़ा-लिखा है।

पुलिस के अनुसार, दूसरे मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कई अमावस्या की रातों (Amavasya Night) में महिला के ससुराल वाले कथित तौर पर घर में कला जादू की रस्में करते है। जबकि कई बार महिला को जबरदस्ती अज्ञात श्मशान ले जाकर मरे हुए इंसान की हड्डियों का पाउडर खाने के लिए मजबूर किया जाता था।

डीसीपी शर्मा ने आगे कहा कि एक अन्य प्रकार की रस्म में ससुराल वाले कथित तौर पर पीड़िता को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में किसी अज्ञात क्षेत्र में ले गए थे, जहां उसे एक झरने के नीचे "अघोरी" (काला जादू) प्रैक्टिस करने के लिए मजबूर किया गया था। इस दौरान आरोपी वीडियो कॉल के जरिये एक तांत्रिक से निर्देश भी ले रहे थे।

डीसीपी शर्मा ने कहा, "शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया और सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हम उस श्मशान घाट की भी तलाश कर रहे है जहां काला जादू करवाया जाता था। हम सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे, जिसके बाद घटना में नया खुलासा होगा। एक एसीपी रैंक का अधिकारी इस मामले की जांच की निगरानी करेगा।"

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग