
एग्जिट पोल पर संजय राउत का बड़ा बयान
Sanjay Raut on Rahul Gandhi Flying Kiss: लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फ्लाइंग किस देने को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी की महिला सांसदों ने सीधे लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस नेता की शिकायत की है। वहीँ, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते ही कार्रवाई की मांग की है। कई जगहों पर राहुल गांधी की इस कथित हरकत के खिलाफ बीजेपी की महिला कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहीं है। इन सभी घटनाक्रमों पर शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी पर चुटकी ली है।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने कहा, “बीजेपी किस चीज को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन करेगी और क्या राजनीति करेगी, यह कहना असंभव है। क्या कोई जंतर-मंतर गया था? जंतर-मंतर पर महिला पहलवान विरोध प्रदर्शन पर बैठी थीं। तब वहां कोई नहीं गया। राहुल गांधी ने नफरत और बदले की भावना के इलाज के तौर पर पूरे देश को ‘प्यार का किस’ दिया। जैसे ‘जादू की झप्पी’ कहते है ना वैसे उन्होंने ‘जादू की फ्लाइंग किस’ दी। वें देश के लिए पूरे भारत में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है, जिसमें ये एक अहम हथियार है।” यह भी पढ़े-शरद पवार है PM मटेरियल, लेकिन कांग्रेस... महाराष्ट्र NDA की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा बयान
BJP को प्यार की आदत नहीं- राउत
बीजेपी पर निशाना साधते हुए राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, ऐसे लोगों के लिए फ्लाइंग किस का क्या महत्व होगा जिनके पास प्यार ही नहीं है। राहुल गांधी ने नफरत की दवा के तौर पर फ्लाइंग किस दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, “उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने जनता को फ्लाइंग किस दी है। लेकिन जिन्हें प्यार करने की आदत नहीं होती। जिनमें लगाव नहीं होता है। उन्हें प्यार का फ्लाइंग किस नहीं समझ आयेगा।“
कश्मीर से ज्यादा गंभीर होगा मणिपुर मुद्दा- राउत
सांसद संजय राउत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के मुद्दे पर संसद में बोलने को तैयार नहीं हैं। इसलिए विपक्ष मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर का मुद्दा कश्मीर से भी ज्यादा गंभीर होगा।”
बीजेपी ने खोला मोर्चा
आरोप है कि बुधवार को मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा लेने के बाद जब राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे, तब सत्तारूढ़ पक्ष के कुछ सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर उन्होंने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा में ‘फ्लाइंग किस’ का इशारा करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता को महिलाओं से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि सदन में पहले कभी ऐसा आचरण नहीं देखा गया। बाद में बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Published on:
10 Aug 2023 01:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
