9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raj Thackeray: मनसे को नई ताकत देने के लिए राज ठाकरे का ‘मिशन विदर्भ’ शुरू, ट्रेन से पहुंचे नागपुर

Raj Thackeray News: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई न केवल नागरिक चुनावों बल्कि 2024 के विधानसभा और संसद चुनावों के लिए भी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 18, 2022

Raj Thackeray in Nagpur

मनसे प्रमुख राज ठाकरे नागपुर पहुंचे

Raj Thackeray Mission Vidarbha: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का मिशन विदर्भ आज से शुरू हो चूका है. इसी क्रम में मनसे चीफ मुंबई से ट्रेन से नागपुर पहुंचे. वह पांच दिन तक विदर्भ में हुंकार भरेंगे। उन्होंने मुंबई से नागपुर तक का सफ़र ट्रेन से किया। आज वह नागपुर में मनसे पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मनसे की ताकत बढ़ाने के लिए राज ठाकरे का विदर्भ दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह दौरा आगामी चुनाव खासकर नागपुर नगर पालिका चुनाव (Nagpur Municipality Elections) को देखते हुए भी बेहद अहम है। नागपुर में ही नहीं राज ठाकरे विदर्भ के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। राज ठाकरे 22 सितंबर तक 5 दिनों के विदर्भ दौरे पर रहेंगे। राज ठाकरे के दौरे के समय यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वास्तव में मनसे राजनीतिक पटल पर खुद को कितना मजबूत कर पाती हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कहा- ‘भ्रम में न रहें, शिवतीर्थ पर ही होगी दशहरा रैली’; वेदांता-फॉक्सकॉन डील पर तोड़ी चुप्पी

बता दें कि कूल्हे की सर्जरी के लगभग चार महीने बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं। आगामी निकाय चुनावों के देखते हुए उनके महाराष्ट्र में कई दौरे होंगे. वह राज्य के मनसे पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई न केवल नागरिक चुनावों बल्कि 2024 के विधानसभा और संसद चुनावों के लिए भी रणनीति तैयार कर रहे हैं। दरअसल इस साल जून की शुरूआत में मनसे प्रमुख की हिप रिप्लेसमेंट प्रक्रिया हुई थी, इससे पहले वह कोविड-19 की चपेट में भी आये थे। जिसके बाद वह घर पर ही आराम कर रहे थे और केवल कुछ चुनिंदा लोगों से ही मिल रहे थे। उन्होंने हाल के दिनों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी।