4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुरी चाकू, मिर्च पाउडर पर्स में रखें… महाराष्ट्र के मंत्री ने क्यों दी महिलाओं को ये सलाह?

Gulabrao Patil : महिला सुरक्षा महाराष्ट्र की सियासत में अब अहम मुद्दा बन गया है। ऐसे में मंत्री गुलाबराव पाटिल का हालिया बयान चर्चा का विषय बन गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 09, 2025

Maharashtra minister

महाराष्ट्र में इन दिनों महिला सुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठ रहा है। पहले पुणे के स्वारगेट बस डिपो में एक युवती के साथ बलात्कार की घटना और उसके बाद केंद्रीय मंत्री की बेटी से सरेआम छेड़छाड़ का मामला हर जगह चर्चा का विषय बन गया। हालांकि दोनों ही वारदातों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एनसीपी (शरद पवार) की महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने एक खून माफ करने की मांग करते हुए सीधे राष्ट्रपति को पत्र लिखा और माफी की गुहार लगाई। उसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, महिलाओं को अपने पर्स में चाकू और मिर्च पाउडर रखना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जलगांव में एक कार्यक्रम में बोले हुए मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कहा, महिलाओं को अपने पर्स में लिपस्टिक के साथ आत्मरक्षा के लिए रामपुरी चाकू और मिर्च पाउडर रखना चाहिए।

यह भी पढ़े-मुंबई में 12 साल की छात्रा से गैंगरेप, मदद के बहाने ले गए थे साथ, 5 अरेस्ट

इस दौरान वरिष्ठ शिवसेना नेता ने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन (एमएसआरटीसी) की बसों के किराये में 50 फीसदी कटौती, लडकी बहिन योजना और लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा जैसी योजनाएं महिला सशक्तीकरण के लिए है।

पाटिल ने कहा, ‘‘भले ही हम महिला सशक्तीकरण की बात करें, लेकिन आज बुरी घटनाएं हो रही हैं...जब हम शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित थे, तो पत्रकारों ने उनकी (बाल ठाकरे) इस बात के लिए कड़ी आलोचना की थी कि उन्होंने कहा था कि महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक के साथ मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू भी रखना चाहिए।’’

शिवसेना (शिंदे गुट) नेता ने आगे कहा, ‘‘आज भी यही स्थिति है। मैं आज की महिलाओं से आत्मरक्षा के लिए ऐसी चीजें साथ रखने का अनुरोध करता हूं।’’

यह भी पढ़े-विवाहिता से जबरदस्ती की… पेट, चेहरे और सिर पर किए 15 वार! महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली वारदात

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग