
प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश देता है रमजान
भिवंडी. खुद को खुदा की राह में समर्पित कर देने का प्रतीक पाक महीना माह-ए-रमजान न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश का महीना है। मानव जाति को प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश भी देता है। इस माह में हर नेकी का सवाब बढ़ा दिया जाता है। इबादत, कुरआन की तिलावत, नमाज की पाबंदी, अल्लाह का जिक्र और जकात अदा किया जाता है।
रमजान मुसलमानों के लिए एक पाक व मुबारक महीना है, लेकिन यह सिर्फ मजहबी दृष्टिकोण से ही अहमियत नहीं रखता, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस माह-ए-मुबारक का अलग महत्व है। यह पूरा महीना मुसलमानों के लिए अल्लाह की रहमतों से मालामाल होने का है और जब रमजान की तमाम इबादतों को पूरा करने में कोई बंदा कामयाब हो जाता है। तो उसी कामयाबी की खुशी में ईद मनाई जाती है। मुसलमानों पर जितनी मजहबी शर्तें रखी गई हैं, यदि उन पर संजीदगी से गौर किया जाए तो पता चलेगा कि यह महीना मुसलमानों के लिए सामाजिक सरोकार से जुडऩे का पैगाम भी देता है।
Published on:
02 Jun 2019 06:22 pm

